केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary education) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। खास कर उनके लिए जो इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं या आने वाले एक-दो सालों में देंगे। उनके लिए सीबीएसई की मॉडल आंसरशीट (Model Answersheet) जारी की गई है।
क्या होती है मॉडल आंसरशीट
पिछले वर्षों में जिन छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है, उनमें से जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ तरीके से उत्तर लिखे, उनकी आंसरशीट्स को बोर्ड मॉडल आंसरशीट कहता है। अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग छात्रों के आंसरशीट मॉडल आंसरशीट हो सकते हैं।
ये किस तरह होंगे फायदेमंद
इन आंसरशीट्स में सवालों के उत्तर किस तरह लिखे गए हैं। किन बिंदुओं और किन तरीकों पर बोर्ड से अच्छे अंक मिले हैं। ये सभी बातें छात्र इन मॉडल आंसरशीट्स से सीख सकते हैं। क्योंकि सिर्फ सही उत्तर लिखना ही काफी नहीं। उत्तर लिखने का तरीका भी महत्वपूर्ण है, जिसपर अंक बढ़ या घट सकते हैं। मॉडल आंसरशीट के तरीकों को अपना कर छात्र बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पा सकते हैं।