फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE छात्रों के लिए सरकार ने जारी की मॉडल आंसरशीट, सीखें परीक्षा में उत्तर लिखने के तरीके

Thu, 26 Sep 2019 01:03 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सीबीएसई के छात्रों की मदद के लिए सरकार की कोशिश
  • निदेशालय ने पांच विषयों की मॉडल आंसरशीट्स को किया ऑनलाइन
  • बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए बेहतर तरीके से उत्तर लिखना सीख सकेंगे छात्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary education) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। खास कर उनके लिए जो इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं या आने वाले एक-दो सालों में देंगे। उनके लिए सीबीएसई की मॉडल आंसरशीट (Model Answersheet) जारी की गई है।

क्या होती है मॉडल आंसरशीट

पिछले वर्षों में जिन छात्रों ने सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी है, उनमें से जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ तरीके से उत्तर लिखे, उनकी आंसरशीट्स को बोर्ड मॉडल आंसरशीट कहता है। अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग छात्रों के आंसरशीट मॉडल आंसरशीट हो सकते हैं।

ये किस तरह होंगे फायदेमंद

इन आंसरशीट्स में सवालों के उत्तर किस तरह लिखे गए हैं। किन बिंदुओं और किन तरीकों पर बोर्ड से अच्छे अंक मिले हैं। ये सभी बातें छात्र इन मॉडल आंसरशीट्स से सीख सकते हैं। क्योंकि सिर्फ सही उत्तर लिखना ही काफी नहीं। उत्तर लिखने का तरीका भी महत्वपूर्ण है, जिसपर अंक बढ़ या घट सकते हैं। मॉडल आंसरशीट के तरीकों को अपना कर छात्र बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पा सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें : IIT में कमजोर छात्रों को मिलेगा कोर्स छोड़ने का विकल्प, लेकिन जारी रहेगी पढ़ाई

कहां मिलेगी ये मॉडल आंसरशीट

विज्ञापन

ये आंसरशीट विशेषकर सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। लेकिन अन्य स्कूलों के छात्र भी इसका लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल को IIT Delhi देगा अवॉर्ड, जानें इनकी कहानी

शिक्षा निदेशालय ने दसवीं के रिजल्ट को सुधारने के लिए वर्ष 2018-19 में परीक्षा देकर बेहतर अंक प्राप्त कर चुके छात्रों की मॉडल उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन किया है। पांच विषयों (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, साइंस व सामाजिक ज्ञान) की पांच-पांच उत्तर पुस्तिकाओं को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। यह उन छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं हैं, जिन्होंने बीते साल की बोर्ड परीक्षा में 80 में 79 या 100 में से 98-99 अंक प्राप्त किए थे। 

शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वह उन्हें डाउनलोड करके शिक्षकों व छात्रों के साथ साझा करें।

ये भी पढ़ें : CBSE दे रहा है स्कॉलरशिप, ये योग्यता है तो करें आवेदन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें