CGPA क्या है?
सीजीपीए को कम्युलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज (Cumulative Grade Points Average) कहते हैं। सीजीपीए सभी विषयों में छात्र द्वारा प्राप्त ग्रेड मार्क्स का एवरेज होता है। इसमें इंटरनल टेस्ट भी शामिल होते हैं। ग्रेड पॉइंट, रेंज ऑफ मार्क्स के हिसाब से दिए जाते हैं।
CBSE मार्क्स का CGPA कैसे कैलकुलेट करें?
सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट में अब ग्रेड प्वॉइंट्स दिए जाएंगे। इन सभी सब्जेक्ट्स के ग्रेड प्वॉइंट्स के टोटल को 5 (बेस्ट फाइव सब्जेक्ट) से भाग देने पर सीजीपीए निकल आएगा। उदाहरण के लिए -
| विषय |
ग्रेड पॉइंट (GP) |
| विषय 1 |
8 |
| विषय 2 |
9 |
| विषय 3 |
7 |
| विषय 4 |
8 |
| विषय 5 |
8 |
| कुल GP |
40 |
| CGPA |
40/5 = 8.0 |
CGPA के आधार पर कैसे होगा एडमिशन?
बोर्ड ने कहा कि अगर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट या नौकरी के लिए एंप्लॉयर छात्रों के मार्क्स के परसेंटेज जानना चाहते हैं, तो वे स्वयं ही सीजीपीए कैलकुलेट करके उसका परसेंटेज निकाल सकते हैं। सीजीपीए कैलकुलेट करने के लिए टॉप 5 सब्जेक्ट के ग्रेड पॉइंट्स इस्तेमाल किया जाएगा।
ग्रेडिंग पॉइंट से परसेंटेज कैसे निकालें?
ग्रेड पॉइंट से परसेंटेज निकालने के लिए हर विषय में प्राप्त ग्रेड पॉइंट्स को 9.5 से गुणा कर दें। इसे आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं -
| विषय |
ग्रेड मार्क्स (जीपी) |
रेंज ऑफ मार्क्स |
परसेंटेज |
| 1 |
10 |
91 - 100 |
95% |
| 2 |
9 |
81 - 90 |
85.5% |
| 3 |
8 |
71 - 80 |
76% |
| 4 |
7 |
61 - 70 |
66.5% |
| 5 |
6 |
51 - 60 |
57% |
| 6 |
5 |
41 - 50 |
47.5% |