फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2024: 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर जारी, परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद

Tue, 24 Oct 2023 04:27 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सैंपल प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल प्रश्न पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी और 10 अप्रैल, 2024 को समाप्त होंगी। परीक्षा की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट  cbse.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा की अवधि लगभग 55 दिनों की होगी।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित होने की संभावना है। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्रों की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2024 तक निर्धारित हैं। छात्रों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है इन तिथियों और इसके अनुसार ही अपनी तैयारी की योजना बनाएं। इसके अतिरिक्त, दोनों कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं अस्थायी रूप से 2 जनवरी से 14 फरवरी, 2024 तक होने वाली हैं। बता दें कि सीबीएसई ने जुलाई  के महीने में परीक्षा तिथियों को लेकर एक अधिसूचना जारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें