CBSE Exam Admit Card 2022: सीबीएसई के नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022 दो बार में आयोजित की जानी हैं। इनमें से पहली टर्म यानी टर्म-1 की परीक्षाएं नंवबर में प्रारंभ होने वाली हैं। सीबीएसई की ओर से नई व्यवस्था के तहत पर परीक्षाओं की डेट शीट यानी टाइम - टेबल भी जारी कर दिया है। अब इनके प्रवेश - पत्र भी जल्द आने वाले हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीबीएसई कक्षा-10वीं और 12वीं टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश - पत्र जारी होने के बाद, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in से अपने एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। डेट शीट यानी टाइम - टेबल के अनुसार, माइनर पेपर के लिए सीबीएसई कक्षा-10वीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा 17 नवंबर, 2021 से शुरू होने वाली है, जबकि कक्षा-12वीं के माइनर पेपर 16 नवंबर, 2021 से शुरू होंगे। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के प्रमुख पेपर 30 नवंबर से शुरू होने वाले हैं और 11 दिसंबर, 2021 तक जारी रहेंगे। कक्षा 12वीं के प्रमुख पेपर 01 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक आयोजित किए जाएंगे।
सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें :-
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लॉग ऑन करें।
- होमपेज पर, "सीबीएसई 12वीं टर्म 1 बोर्ड एडमिट कार्ड" और "सीबीएसई 12एच टर्म 1 बोर्ड एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी संबंधित कक्षा के अनुसार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 का प्रवेश - पत्र प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकलवा लें।
महत्वूपर्ण सूचना
ध्यान दें कि आप, लिंक सक्रिय हो जाने पर ही प्रवेश - पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। आपकी सुविधा के लिए यहा
सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक भी दिया गया है। हालांकि, अभी यह सक्रिय नहीं हुआ है। विशेष रूप से, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सर्दियों के मौसम के कारण सुबह 10:30 बजे के बजाय 11:30 बजे से शुरू होंगी।