CAT Exam 2021: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद की तरफ से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) एग्जाम से जुड़े दिशा-निर्देशों को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कैट परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है। परीक्षा की तिथि से पांच दिन पहले आईआईएम ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में लगभग दो लाख से ज्यादा छात्र बैठेंगे। यह परीक्षा तीन चरणों में होगी। आईआईएम ने छात्रों को परीक्षा से जुड़े सभी नियमों जैसे कितने बजे परीक्षा हॉल में पहुंचना है, शारीरिक दूरी रखनी है, का पालन करने के लिए कहा है। इन नियमों का सभी शिफ्टों में पालन करना होगा।
इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन
- सभी छात्र यह ध्यान रखें कि परीक्षा के समय से 15 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए छात्र समय से पहले एग्जाम हॉल में पहुंचे।
- पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे, दूसरी शिफ्ट सुबह 11 बजे और तीसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे होगी। इसलिए छात्र अपनी शिफ्ट के समय से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना सुनिश्चित करें।
- छात्रों को शारीरिक दूरी का पालन सभी समय पर करना होगा। छात्रों को सख्ती से इसका पालन करते हुए किसी भी जगह पर भीड़ नहीं इकट्ठा करनी है और कोई भी वस्तु या पदार्थ को आपस में साझा नहीं करना चाहिए।
- छात्रों को अलग से कुछ भी लिखने के लिए, रफ काम करने के लिए शीट्स उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्रों को परीक्षा खत्म होने के बाद एग्जाम हॉल से निकलने से पहले इन शीट्स को वापस जमा करवाना होगा।
- छात्रों को किसी भी प्रकार की जूलरी नहीं पहननी है और न ही कोई कीमती वस्तु साथ नहीं लेकर जानी है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी आईआईएम अहमदाबाद की तरफ से जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
यह भी जान लें
आईआईएम, अहमदाबाद की तरफ से जल्द ही कैट एग्जाम 2021 (CAT Exam 2021) से जुड़ी विस्तृत जानकारी को जारी किया जाएगा। इसे संस्थान अपनी अधिकारी वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्र अपने सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म को तैयार रखें और इसे 28 नवंबर, 2021 को एग्जाम हॉल में साथ में लेकर जाएं। इस फॉर्म को कैट एडमिट कार्ड के साथ जारी किया जाएगा। छात्र अधिक जानकारी जानने के लिए यहां क्लिक कर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा सकते हैं।