आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें भरोसा
इसमें संस्थान ने कैट पंजीकरण के लिए खुद को आधिकारिक वेबसाइट बताने वाली फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने को कहा है। आधिकारिक नोटिस में इस बात पर जोर दिया गया है कि CAT 2024 के लिए एकमात्र प्रामाणिक वेबसाइट iimcat.ac.in है, और CAT से जुड़े होने का दावा करने वाली कोई भी अन्य वेबसाइट फर्जी है।
वेबसाइट द्वारा बताया गया है कि CAT 2024 का विज्ञापन विभिन्न समाचार पत्रों में कई भाषाओं में प्रकाशित किया गया है, लेकिन आधिकारिक CAT वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही अंतिम और सबसे विश्वसनीय है।
फर्जी वेबसाइट्स से रहें सावधान
आधिकारिक विज्ञप्ति में सलाह दी गई है, "हम सभी आवेदकों और हितधारकों से आग्रह करते हैं कि वे सतर्क रहें और केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं तथा आधिकारिक CAT वेबसाइट से मिलती-जुलती फ़ार्मिंग/फ़िशिंग में संलग्न नकली या दुर्भावनापूर्ण वेबसाइटों का शिकार न बनें।"

फर्जी वेबसाइट पहचानने के कुछ तरीके
स्वयं की सुरक्षा के लिए अभ्यर्थियों को यहां बताई जा रही बतों का ध्यान रखना चाहिए:
- आधिकारिक CAT वेबसाइट की पहचान करने के लिए हमेशा यूआरएल की जांच करें।
- व्यक्तिगत विवरण या पैसा मांगने वाली असुरक्षित वेबसाइटों से सावधान रहें।
- संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट अवश्य करें। यदि आपको CAT 2024 से संबद्ध होने का दावा करने वाली कोई संदिग्ध वेबसाइट दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत CAT हेल्पडेस्क को cat2024_helpdesk@iimcal.ac.in पर दें।
CAT 2024 Important Dates: महत्वपूर्ण तिथियां
कैट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2024 है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर से 24 नवंबर, 2024 के बीच जारी किए जाएंगे। कैट परीक्षा का परिणाम संभावित रूप से जनवरी, 2025 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।