CAT 2023: कब जारी होगी आंसर-की?
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM लखनऊ) CAT आधिकारिक उत्तर कुंजी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in 2023 पर अपलोड करेगा। कैट आंसर-की कभी भी जारी की जा सकती है। जानकारी के अनुसार, उत्तर कुंजी दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
CAT 2023: इनकी मदद से कर सकेंगे डाउनलोड
उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न अपेक्षित शुल्क का भुगतान करके कैट स्लॉट 1, 2, 3 उत्तर कुंजी की जांच करने और अनंतिम उत्तरों को चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी। जो उम्मीदवार कैट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अनंतिम उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट (Cat Response Sheet) डाउनलोड कर सकेंगे।
CAT Answer Key: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर, परीक्षा प्राधिकरण अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही घोषित किया जाएगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उसे इन स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड किया जा सकेगा -
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- कैट उत्तर कुंजी 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- कैट 2023 उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रदर्शित की जाएगी।
- उत्तरों का मिलान करें और अगर कोई त्रुटि है तो आपत्ति उठाएं।