फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी की सौगात

Fri, 12 Dec 2014 11:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के खिलाड़ियों को खुशखबरी देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेल कोटे के तहत सभी सरकारी विभागों में दो प्रतिशत भर्ती किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस फैसले से पूरे खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश होगी कि जल्द खेल कोटे की भर्ती शुरू की जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी, ताकि इस फैसले को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जा सके।

गौरतलब है कि अरसे से प्रदेश के सरकार विभागों में कई सालों से खेल कोटे के तहत भर्तियां ठप पड़ी है। इस कारण यूपी के तमाम प्रतिभावान खिलाड़ी दूसरे प्रदेशों की ओर पलायन कर गए। यूपी पुलिस का ही उदाहरण ले, जहां वर्ष 2006 के बाद से खेल कोटे की एक भी भर्ती नहीं हुई। इस कारण ऑल इंडिया पुलिस हॉकी में खेलने वाली यूपी टीम की औसत आयु तकरीबन 34 साल तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मिली हार पर अमर उजाला ने ‘एसएसबी से नहीं, उम्र से मिली मात’ हैडिंग से खबर भी प्रकाशित की थी। खेल कोटे की भर्ती खुलने पर खुशी जताते हुए ओेलंपियन सुजीत कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला सराहनीय है। इससे न सिर्फ खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ेंगी, बल्कि प्रदेश से हो रहा खिलाड़ियों का पलायन भी रुकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें