बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को दोपहर 02 बजे से एक ही पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनके लिए कुल 600 अंक निर्धारित थे। इस परीक्षा के आधार पर राज्य के 377 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा में राज्य के 5.70 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके लिए कुल 6.19 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के लिए 33 जिलों में 2521 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान उपस्थिति 92.17 फीसदी रही।