BSEB Board Exams 2024: 15 फरवरी से बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसको लेकर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने तैयारी पूरी कर ली है। ये परीक्षाएं 23 फरवरी तक चलेंगी। बिहार मैट्रिक परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड परीक्षा की शुरूआत 15 फरवरी को मातृभाषा के पेपर से साथ है, जबकि 16 फरवरी को गणित का पेपर होगा। बिहार मैट्रिक परीक्षा 38 जिलों में बनाए गए कुल 1,585 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 16,94,781 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें से 8,22,587 लड़के और 8,72,194 लड़कियां हैं।