बता दें कि बिहार बोर्ड के द्वारा मैट्रिक यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को जारी किया गया था। इस वर्ष बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 78.17 प्रतिशत रहा है। वहीं, इससे पहले 2020 में पास प्रतिशत 80.59 फीसदी रहा था। 2021 के परीक्षा परिणामों में शीर्ष 10 स्थान पर 101 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। अब बिहार बोर्ड की ओर से इन विद्यार्थियों को सम्मानित करने का फैसला किया गया है। बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के टॉपर्स को एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार, लैपटॉप और ई-बुक रीडर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। मैट्रिक परीक्षा 2021 में प्रथम स्थान पर संयुक्त तौर पर टॉपर- पूजा कुमारी, शुभदर्शनी और संदीप कुमार रहे हैं। वहीं पहली बार, टॉप 10 में 101 छात्रों ने जगह बनाई है। जिनमें से सिमुलतला आवासीय विद्यालय,जमुई के 13 छात्रों ने शीर्ष 10 रैंक हासिल की है।