फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएससी: 66वीं संयुक्त राज्य सेवा मुख्य और सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा पर ये हैं नए अपडेट, यहां पढ़ें

Fri, 15 Apr 2022 11:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Result, Exam Answer Key: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को संबंध में हाल ही में दो महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। जहां बीपीएससी ने 66वीं राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं को संबंध में हाल ही में दो महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। जहां बीपीएससी ने 66वीं राज्य सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वहीं, सहायक अभियंता परीक्षा 2019 की उत्तर कुंजी भी जारी करते हुए आपत्तियां आमंत्रित की हैं। बीपीएससी की 66वीं मुख्य परीक्षा के परिणाम और सहायक अभियंता परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देखी जा सकती हैं।  

विज्ञापन


 

Trending Videos

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम और उत्तर कुंजी देख सकते हैं। 66वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है और रोल नंबर की मदद से इसे चेक किया जा सकता है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 689 पद भरे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर, 2020 से शुरू हुई और 28 अक्तूबर, 2020 को समाप्त हुई है। इस संबंध में आयोग ने 29, 30 और 31 जुलाई, 2022 को मुख्य परीक्षा आयोजित की थी, उसके लिए परिणाम अब जारी किया गया है। 689 पदों के लिए कुल 1828 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई किए गए हैं। 

 

सहायक अभियंता भर्ती के 147 पदों होगी भर्ती

वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता परीक्षा 2019 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा 24 और 25 मार्च को सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषयों के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आंसर की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च, 2019 को शुरू हुई थी।

 

25 अप्रैल तक दें सकते हैं चुनौती

राज्य में 147 एई पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। उम्मीदवार जो उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी उत्तर के खिलाफ चुनौती उठाना चाहते हैं, वे 25 अप्रैल तक ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार चुनौतियों को पटना में बीपीएससी कार्यालय को मेल करना होगा। 
 
विज्ञापन

बीपीएससी परीक्षा रिजल्ट और उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. अब उम्मीदवार होम पेज पर प्रदर्शित उत्तर कुंजी लिंक या परीक्षा रिजल्ट पर क्लिक करें।
  3. आवश्यकतानुसार रिजल्ट या आंसर की डाउनलोड करें। 
  4. भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजते हुए प्रिंट आउट लेकर रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें