आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 17 अप्रैल या सोमवार 18 अप्रैल तक कक्षा 10वीं और 12वीं की सेमेस्टर-2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से पूर्व में जारी संशोधित डेटशीट के अनुसार, इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) यानी कक्षा 10वीं की सेमेस्टर-2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 से शुरू होंगी। जबकि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट यानी आईएससी कक्षा 12वीं की सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी।
ICSE, ISC Semester-2 डेढ़-डेढ़ घंटे के होंगे पेपर
आईसीएसई और आईएससी दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा और कक्षा 12वीं की परीक्षा एक घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। हालांकि आईसीएसई बोर्ड 10 की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से और आईएससी बोर्ड 12वीं की दोपहर दो बजे से होंगी। आईसीएसई सेमेस्टर-2 की परीक्षा 23 मई तक जारी रहेगी, जबकि आईएससी सेमेस्टर परीक्षाएं 13 जून को समाप्त होंगी। छात्र परीक्षाओं, पाठ्यक्रम और नियमों से संबंधित विवरण के लिए सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org पर जा सकते हैं।