बीपीएससी ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा 07 से 10 जुलाई तक आयोजित की गई थी और आठ विषयों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी 19 अक्तूबर को जारी की गई थी। अभ्यर्थियों से 21 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। जबकि दूसरी अंतरिम उत्तर कुंजी 02 जनवरी को जारी की गई थी और 03 से 05 जनवरी, 2024 तक आपत्तियां आमंत्रित की गईं थीं।