फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC 69th Mains Admit Card 2023: बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड पर अपडेट, आज हो सकता है जारी

Thu, 28 Dec 2023 11:38 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC 69th Mains Admit Card 2023: बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
BPSC 69th ADMIT CARD - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC 69th Mains Admit Card 2023: बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 69वीं मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 आज यानी 28 दिसंबर 2023 को जारी किया जा सकता है। बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं

विज्ञापन

BPSC 69th Mains परीक्षा तिथि और पाली

बीपीएससी 69वीं मुख्य परीक्षा 03 जनवरी से 06 जनवरी 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन

BPSC 69th Mains Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर बीपीएससी 69वीं मेन्स एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें