हालांकि, 26 सितंबर 2021 को लेवल 1 और 16 अर्तूबर 2021 को अलवर में आयोजित की गई लेवल 2 परीक्षा के परिणामों में कोई भी संशोधन नहीं किया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर 2021 को किया गया था। बोर्ड ने 2 नवंबर 2021 को इस परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए थे। जल्द ही बोर्ड द्वारा रीट 2021 परीक्षा की मार्कशीट भी जारी की जाएगी। इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर राजस्थान राज्य में कुल 31 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
सबसे पहले उम्मीदवार रीट 2021 की आधिकारिक वेबसाइट
reetbser21.com पर जाएं।
होम पेज पर दिखाई दे रहे Final Answer Key Level-II के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी पीडीएफ के रुप में खुल जाएगी।
इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर के प्रिंट भी निकलवा लें।