फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar STET 2024: कल जारी होगा बिहार एसटीईटी का तीसरा डमी एडमिट कार्ड, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

Tue, 30 Jan 2024 12:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar STET 2024 Dummy Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, 31 जनवरी को बिहार एसटीईटी परीक्षा का तीसरा डमी एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
BSEB Bihar STET 3rd Dummy Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar STET 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने घोषणा की है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 का तीसरा डमी एडमिट कार्ड कल, 31 जनवरी को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे कल डमी एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उसे आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर 2 फरवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

बोर्ड ने दी जानकारी

बीएसईबी ने एक्स (पहले ट्वीटर) पर एक पोस्ट में कहा है, "जिन आवेदकों ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा 2024 का आवेदन पत्र भरा है, उन्हें सूचित किया जाता है कि उक्त परीक्षा का तीसरा डमी एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट पर 31 जनवरी 2024 से 8 फरवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगा।"

इसमें कहा गया है कि "एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस समय अवधि के दौरान अपने डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना सुनिश्चित करेंगे।"

यदि उम्मीदवार के एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड में सुधार करवा सकते हैं। इस संबंध में बोर्ड ने कहा है, "त्रुटि सुधारने का यह आखिरी मौका है। इसके बाद, किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए कोई भी दावा मान्य नहीं होगा।"
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें बीएसईबी एसटीईटी का तीसरा डमी एडमिट कार्ड

पंजीकृत उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
  • आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर जाएं।
  • तीसरे डमी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बिहार एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आगे की आवश्यकता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें