11 मार्च से होगी परीक्षा
गौरतलब है कि यह पंजीकरण करने की विस्तारित समयसीमा है, लिहाजा इस बार मौके से न चूकें और समय रहते अप्लाई कर दें। सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च, 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा सिटी स्लिप अस्थायी रूप से 4 मार्च को और एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी होने वाले हैं।
सीयूईटी पीजी 2024 सुधार विंडो 2 फरवरी को खुलेगी। उम्मीदवार 4 फरवरी को सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दो पेपरों के लिए 1,200 रुपये का आवेदन शुल्क और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (जनरल-ईडब्ल्यूएस) और अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 500 रुपये है।
अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और तीसरे लिंग के उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। भारत के बाहर के आवेदकों को दो टेस्ट पेपर तक 6,000 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 2,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।