फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar STET 2024: बिहार एसटीईटी का डमी एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 08 Jan 2024 06:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar STET 2024: बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी परीक्षा के डमी एडमिट को जारी करने की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar STET 2024 Dummy Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। बिहार एसटीईटी परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2024 को आधिकारिक वेबसाइट www.bsebstet2024.com पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बीएसईबी की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के डमी एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2024 से 17 जनवरी 2024 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस समय अवधि के दौरान अपने डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने कहा है कि यदि उम्मीदवार के एसटीईटी 2024 एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो वे अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड में सुधार करवा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 17 जनवरी, 2024 के बाद त्रुटि में कोई भी सुधार मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन

Bihar STET 2024 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।

  • होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  • अब अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

  • फिर कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें