Bihar NEET PG Counselling 2022: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) की ओर से राज्य स्तरीय NEET PG काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का सीट आवंटन रिजल्ट गुरुवार, 29 सितंबर को घोषित किया जाएगा। बिहार NEET PG काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov पर उपलब्ध होगा। बीसीई सीईबी एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बिहार नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित कर रहा है।
बिहार नीट पीजी काउंसलिंग 2022 एमडी, एमएस, पीजीडी, डीएनबी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की 50 फीसदी राज्य कोटे की सीटों के लिए आयोजित की जा रही है। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए बिहार राज्य के सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। बिहार नीट पीजी मेरिट लिस्ट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी जिन्होंने 21 सितंबर से 26 सितंबर, 2022 के बीच काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया है।