BSEB Compartment Exam: कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा?
बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीएसईबी कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षाएं अप्रैल 2022 के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में आयोजित होने की उम्मीद है। यह ध्यान रहे छात्रों को कक्षा 10वीं बीएसईबी कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए अंग्रेजी को छोड़कर अधिकतम दो पेपरों में उपस्थित होने की अनुमति होगी।
BSEB Exam Date: 31 मार्च को हुई थी परीक्षा
बिहार बोर्ड ने 31 मार्च, 2022 को बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम 2022 की घोषणा की थी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, लेकिन परिणाम में कंपार्टमेंट मिली है, वे अब बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा में आवेदन कर एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। परीक्षार्थियों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा।
BSEB Result 2022: कंपार्टमेंट परीक्षा में इतने छात्र होंगे शामिल
बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 79.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे हैं। वहीं इस साल कंपार्टमेंट कैटेगिरी में कुल 4,326 स्टूडेंट्स को रखा गया है। इनमें 2,107 लड़के और 2,219 लड़कियां हैं। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।