JEE Main 2022 Correction Window : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 की सुधार विंडो शुक्रवार आठ अप्रैल, 2022 को बंद हो रही है। उम्मीदवार अपने जेईई मेन पहले चरण के एप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को याद दिला दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2022 की पहले चरण की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अप्रैल सत्र की परीक्षाएं अब जून में आयोजित होंगी और दूसरे चरण यानी मई सत्र वाली परीक्षाएं अब जुलाई, 2022 में आयोजित की जाएंगी। सभी उम्मीदवारों को संशोधित तिथियों का पालन करना होगा।