फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Admit Card: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट के प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 13 Apr 2022 08:37 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board 12th Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा (कंपार्टमेंट कम स्पेशल परीक्षा) का आयोजन 25 अप्रैल से लेकर 4 मई, 2022 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Bihar Board 12th Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board 12th Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट कम स्पेशल परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। अब यह ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके संबंधित स्कूल प्रवेश पत्र को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या inter22spl.biharboardonline.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Bihar Board 12th Admit Card: छात्र स्कूल से प्राप्त करेंगे प्रवेश पत्र
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी किए गए बारहवीं कक्षा के प्रायोगिक परीक्षा के प्रवेश पत्र को छात्रों के संबंधित स्कूल डाउनलोड करेंगे। इसके बाद छात्र अपने स्कूलों से प्रवेश पत्र को प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल प्रवेश पत्र पर मुहर लगाकर इसे छात्रों को सौंपेंगे। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अप्रैल, 2022 तक उपलब्ध रहेंगे। 

Bihar Board 12th Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 18 से 20 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। वहीं, कंपार्टमेंट कम स्पेशल परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से लेकर 4 मई, 2022 तक किया जाएगा। इसके लिए अलग से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा सुबह और शाम दोनों पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। इनका पालन करना न भूलें।
विज्ञापन

Bihar Board 12th Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे स्कूल की लॉगिन आईडी को दर्ज करें।
  • अब प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें