Two Degree Programme: नई शिक्षा नीति, 2020 में सुझाई गई है व्यवस्था
यूजीसी ने आगे बताया कि उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग और सीमित सीटों की संख्या को देखते हुए कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने ओपन और डिस्टेंस लर्निंग पाठ्यक्रमों को जारी कर रखा है। कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं जिन्हें छात्र अपने घरों पर रह के सुविधा अनुसार भी पूरा कर सकते हैं। आयोग की ओर से छात्रों को एक साथ दो डिग्री को प्राप्त करने की मांग (जो कि नई शिक्षा नीति, 2020 में सुझाई गई है) का परीक्षण किया है। यह औपचारिक और गैर-औपचारिक शिक्षा मोड दोनों सुविधा की आवश्यकता पर जोर देती है।
Two Degree Programme: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है गाइडलाइन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से दो डिग्री को एक साथ पूरी करने संबंधी गाइडलाइन से जुड़े पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक छात्र यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी की ओर से विश्विद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों को लिखे गए पत्र को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यूजीसी की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के पीडीएफ को देखने के लिए यहां क्लिक करें।