फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar BEd Entrance Result: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित; ऐसे कर पाएंगे चेक

Thu, 20 Apr 2023 07:52 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar BEd Entrance Exam Result 2023 Out: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LMNU, दरभंगा) ने बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
Bihar BEd CET 2023 Result Out - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar BEd Entrance Exam Result 2023 Out: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LMNU, दरभंगा) ने बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा आठ अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा बिहार में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम और शिक्षा शास्त्री कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 35 फीसदी तदनुसार 42 अंक है और आरक्षित उम्मीदवारों के लिए 30 फीसदी तदनुसार 36 अंक है। 
 
विज्ञापन

Bihar BEd Entrance Result: 2023 देखने एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'डाउनलोड रिजल्ट' पर जाएं।
  3. लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
  4. बिहार बीएड प्रवेश परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें