फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे विश्वविद्यालय : आपत्तिजनक गाने की शूटिंग पर विवाद, अजीत पवार ने सीएम से की शिकायत

Thu, 20 Apr 2023 06:55 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के परिसर में कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक गीतों के साथ एक रैप गीत की वीडियो शूटिंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अजीत पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के परिसर में कथित रूप से आपत्तिजनक और अपमानजनक गीतों के साथ एक रैप गीत की वीडियो शूटिंग का मामला सामने आया है। मामले को लेकर इलाके के लोगों में रोष हे।

विज्ञापन


इसे लेकर राकांपा नेता और महाराष्ट्र एलओपी अजीत पवार ने सरकार को शिकायत की है और मामले की जांच की मांग की है। पूर्व डिप्टी सीएम अजीत पवार ने घटना के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल को पत्र लिखा है।

   
 

SPPU द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, विवादास्पद गाने की शूटिंग मुख्य भवन और अन्य हॉल के परिसर में की गई थी। वीडियो के अनुसार, विश्वविद्यालय के मुख्य भवन और सभागार के सामने शराब की बोतल, तलवार और पिस्टल लेकर कुछ युवकों ने रैप सॉन्ग शूट किया था। विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने संदिग्ध युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 
 

इस बीच, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU) ने अपने परिसर के मुख्य भवन में फिल्माए गए विवादास्पद "रैप सॉन्ग" एपिसोड की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। एसपीपीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर करभरी काले ने कहा कि पैनल एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। 
 
विज्ञापन

पूर्व पुलिस महानिदेशक जयंत उमरानीकर जांच पैनल का नेतृत्व कर रहे हैं। समिति में एसपीपीयू सीनेट के सदस्य बागेश्री मंथलकर; प्रसेनजीत फडणवीस; प्रोफेसर कैप्टन चंद्रशेखर चितले (सेवानिवृत्त); प्रो विलास अधव, निदेशक, लाइफलॉन्ग लर्निंग एंड एक्सटेंशन सेंटर और एसपीपीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार मुंजाजी रासवे आदि शामिल हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें