Bihar AYUSH NEET स्ट्रे राउंड का शेड्यूल
बीसीईसीईबी की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कम च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आज यानी 21 नवंबर, 2023 से शुरू हो चुकी है और 23 नवंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सीट आवंटन परिणाम 25 नवंबर, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा और आवंटन आदेश जारी किया जा सकता है। 25 नवंबर से 27 नवंबर, 2023 तक इसे डाउनलोड किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश 26 नवंबर से 27 नवंबर, 2023 तक किया जाएगा।