फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU UG Counselling 2024: बीएचयू ने स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल किया जारी, 5 सितंबर से पहले सीट करें अपग्रेड

Wed, 04 Sep 2024 12:13 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU UG Counselling 2024: बीएचयू ने स्पॉट काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्पॉट काउंसलिंग से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट अपग्रेड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रतीकात्मक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU UG Counselling 2024: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्नातक प्रवेश के स्पॉट राउंड के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बीएचयू यूजी काउंसलिंग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, स्पॉट राउंड पंजीकरण 9 सितंबर, 2024 से शुरू होगा। उम्मीदवार बीएचयू यूजी प्रवेश 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि स्पॉट राउंड से पहले सीटों का अपग्रेडेशन किया जाएगा। जो कि 5 सितंबर को किया जा सकेगा। अपग्रेडेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को 5 से 7 सितंबर के बीच शुल्क समायोजित करना होगा। स्पॉट राउंड के लिए अंतिम सीट मैट्रिक्स अपग्रेडेशन प्रक्रिया के बाद निर्धारित किया जाएगा।

स्पॉट राउंड के लिए पात्रता
निम्नलिखित अभ्यर्थी काउंसलिंग के स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण हेतु पात्र होंगे
  • जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं कराया है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया था और जिन्हें नियमित दौर के आवंटन के दौरान कोई सीट नहीं दी गई (प्रतीक्षा सूची में)।
  • जिन अभ्यर्थियों को सीटें प्रदान की गईं, लेकिन वे निर्धारित समय में शुल्क जमा नहीं कर सके।
  • जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर दिया था, लेकिन सत्यापन के दौरान उनका प्रवेश रद्द कर दिया गया या वापस ले लिया गया।
विज्ञापन

जो अभ्यर्थी नियमित राउंड में सीट पर बने हुए हैं या जिन्होंने पहले ही अपनी सीट सुरक्षित कर ली है, वे स्पॉट राउंड के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। योग्य उम्मीदवार जो स्पॉट राउंड में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अपने ऑनलाइन डैशबोर्ड पर "स्पॉट एडमिशन" विकल्प चुनना होगा और 500 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि वह प्रवेशित छात्रों को भौतिक रिपोर्टिंग, दस्तावेजों के सत्यापन, छात्रावास आवंटन आदि की जानकारी ईमेल के माध्यम से देंगे।
 
स्पॉट राउंड तिथि
स्पॉट राउंड से पहले अपग्रेडेशन 5 सितंबर
अपग्रेड करने वाले उम्मीदवारों द्वारा शुल्क समायोजन 5 सितंबर से 7 सितंबर तक सुबह 11:59 बजे तक
स्पॉट राउंड 1 का पंजीकरण 9 सितंबर से 11 सितंबर तक रात 11:59 बजे तक
स्पॉट राउंड 1 का सीट आवंटन और शुल्क जमा 12 सितंबर से 14 सितंबर तक
प्रवेशित छात्रों की भौतिक रिपोर्टिंग 13 सितंबर से 14 सितंबर तक शाम 4 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें