फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय: रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट स्थगित, अब 11 अप्रैल को होगी परीक्षा

Fri, 02 Apr 2021 01:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 2021 सत्र के लिए रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (RET) को स्थगित कर दिया है। इससे पहले रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट 2 अप्रैल को आयोजित होना था, लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब रिसर्च एट्रेंस टेस्ट 11 अप्रैल को आयोजित होगा। इस परीक्षा के स्थगन को लेकर बीएचयू ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि आधिकारिक छुट्टी की वजह से रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट को स्थगित किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हर हाल में 5 अप्रैल तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट है जो कि 11 अप्रैल को होगा। परीक्षा का आयोजन सुबह नौ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक होगा।

इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन



अभ्यर्थी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बीएचयू आरईटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कराता है। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से यह एंट्रेंस परीक्षा ऑनलाइन होगी। 2021 सत्र के लिए बीएचयू आरईटी परीक्षा दो भागों में होगी।  इस परीक्षा में नगेटिव मार्किंग भी होती है। परीक्षा के पार्ट ए में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जो कि 300 नंबर के होंगे। जबकि पार्ट बी में 100 प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें