फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET UG 2023: तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 12 Oct 2023 11:08 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH NEET UG 2023: आयुष नीट यूजी के तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रही है। काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी  प्रक्रिया समझ सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष नीट काउंसलिंग 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET UG Counselling: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) की तरफ से आयुष नीट यूजी के तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 12 अक्तूबर 2023 से शुरू की जा रही है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से ऐसा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

AYUSH NEET UG काउंसलिंग कार्यक्रम

काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण 12 अक्तूबर से शुरू होगा और 15 अक्तूबर, 2023 को समाप्त होगा। विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 13 अक्तूबर से 15 अक्तूबर, 2023 तक होगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर से 17 अक्टूबर तक और सीट आवंटन परिणाम 18 अक्तूबर, 2023 को जारी किया जाएगा। आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 19 अक्तूबर से 26 अक्तूबर, 2023 तक की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें