फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayush NEET PG: स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया आज होगी समाप्त, देखें पूरा शेड्यूल

Sun, 03 Dec 2023 10:27 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Ayush NEET PG 2023: आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा कर लें। 
विज्ञापन
आयुष नीट काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ayush NEET PG 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति आज, आयुष नीट पीजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेन्सी राउंड के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया बंद करने वाली है। सभी संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर अभी विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

2 बजे से करें चॉइस फिलिंग

उम्मीदवार आज दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक चॉइस लॉकिंग विंडो का इस्तेमाल कर सकेंगे। आयुष नीट पीजी काउंसलिंग 2023 स्ट्रे वैकेंसी राउंड का परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस राउंड में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को 7 से 13 दिसंबर के बीच संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

स्नातकोत्तर एमडी, एमएस-आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है। AACCC ने इस वर्ष आयुष NEET PG काउंसलिंग 2023 के चार राउंड आयोजित किए। 

डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश

एएसीसीसी डीम्ड विश्वविद्यालयों की खाली सीटों की सूची और पात्र उम्मीदवारों की सूची डीम्ड विश्वविद्यालयों को 7 दिसंबर को भेजेगा। डीम्ड विश्वविद्यालयों में, आयुष नीट काउंसलिंग 2023 स्ट्रे वैकेंसी 7 से 16 दिसंबर तक संस्थान परिसर में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन

आवश्यक दस्तावेज

यदि किसी छात्र को सीट मिलती है तो उसे भौतिक सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों को पेश करना होगा -
  • AACCC द्वारा अनंतिम आवंटन पत्र जारी किया गया
  • AIAPGET 2023 एडमिट कार्ड
  • AIAPGET 2023 रैंक कार्ड
  • कक्षा 10, 12 की मार्कशीट
  • BAMS, BUMS, BHMS, BSMS की मार्कशीट
  • बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस डिग्री प्रमाण पत्र
  • बारह महीने की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप समापन प्रमाणपत्र - उम्मीदवारों को 31 अक्तूबर को या उससे पहले अपनी अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी करनी चाहिए
  • 1 दिसंबर या उससे पहले आवंटित संस्थान को स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र और आठ पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • अगर लागू हो तो मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें