फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIACL AO 2023: प्रशासनिक अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार चरण का एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड

Sun, 03 Dec 2023 10:05 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIACL AO Interview Admit Card 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारी की भर्ती के लिए साक्षात्कार कॉल लेटर जारी कर दिया है। नीचे बताए तरीके से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIACL AO Interview Call Letter 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार के चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार अपने साक्षात्कार कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट - newindia.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में साक्षात्कार

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 450 प्रशासनिक अधिकारी पदों को भरना है। साक्षात्कार दिसंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में शुरू होने वाला है। सभी संबंधित उम्मीदवार समय से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "साक्षात्कार की तिथि, केंद्र आदि में बदलाव के संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि, कंपनी के पास अप्रत्याशित परिस्थितियों के तहत अपने विवेक से साक्षात्कार की तिथि/स्थान/समय/केंद्र आदि को बदलने या विशेष तिथि/सत्र/स्थान/केंद्र/उम्मीदवारों के समूह के लिए पूरक प्रक्रिया आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित है।"
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
  • एओ इंटरव्यू कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें