इसी क्रम में तीन मार्च, 2023 को कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया था। उस दौरान परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आया तो बोर्ड ने जिले के उक्त परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय की परीक्षा को निरस्त करार दे दिया। अब जल्द ही बोर्ड की ओर से संबंधित पेपर के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ऑफ असम की ओर से छात्रों को बिना किसी अनुचित साधन का उपयोग किए शेष परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए कहा है।
असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर असम बोर्ड के नोटिस को साझा किया। तीन मार्च को शुरू हुई असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 मार्च तक चलेगी। असम बोर्ड ने परीक्षा के आगामी दिनों में किसी भी तरह की विसंगति की रिपोर्ट करने के लिए जिला स्तरीय समितियों और एचएसएलसी परीक्षा केंद्रों से भी रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड ने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।