JEECUP UPJEE 2023 Application आवेदन शुल्क
इससे पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) की परीक्षा तिथियों की घोषणा की जा चुकी है। UPJEE पॉलिटेक्निक परीक्षा एक जून, 2023 से पांच जून, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। UPJEE 2023 आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये है जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह 200 रुपये है।
JEECUP UP JEE इंजीनियरिंग और प्रबंधन डिप्लोमा के लिए दाखिला-परीक्षा
UPJEE 2023 का आयोजन इंजीनियरिंग डिप्लोमा, मैनेजमेंट और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। यूपी जेईई 2023 मेरिट लिस्ट जेईई सीयूपी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और निजी और सरकारी कॉलेजों सहित संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों में कार्यक्रमों का आवंटन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय आवेदकों को यूपी पॉलिटेक्निक ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरते समय अपने समूह को निर्दिष्ट करना आवश्यक होगा।