फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam HSLC Exam Cancelled: एचएसएलसी परीक्षा में नकल के बाद बोर्ड ने रद्द किया अंग्रेजी का पेपर, नई तारीख जल्द

Tue, 07 Mar 2023 01:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam HSLC English Exam Cancelled: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने कछार जिले के एक परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। अब बोर्ड की ओर से जिले के इस परीक्षा केंद्र के लिए फिर से परीक्षा की तारीख की घोषणा की जाएगी।
 
विज्ञापन
Assam Board HSLC Exam English Paper Cancelled - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Assam Board HSLC Exam English Paper Cancelled after Cheating: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने कछार जिले के एक परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा रद्द करने का निर्णय कछार के जेआर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोनिर्ग्राम उच्चतर माध्यमिक परीक्षा केंद्र में छात्रों द्वारा अनुचित साधनों के उपयोग की रिपोर्ट के बाद किया गया है।

विज्ञापन

अब बोर्ड की ओर से जिले के इस परीक्षा केंद्र के लिए फिर से परीक्षा की तारीख की घोषणा की जाएगी। सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ऑफ असम की ओर से कक्षा 10वीं बोर्ड (HSLC) परीक्षा राज्य भर के 912 केंद्रों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 4,22,174 परीक्षार्थियों भाग ले रहे हैं। 

इसी क्रम में तीन मार्च, 2023 को कक्षा 10वीं अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया था। उस दौरान परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आया तो बोर्ड ने जिले के उक्त  परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय की परीक्षा को निरस्त करार दे दिया। अब जल्द ही बोर्ड की ओर से संबंधित पेपर के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ऑफ असम की ओर से छात्रों को बिना किसी अनुचित साधन का उपयोग किए शेष परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए कहा है। 
 


असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर असम बोर्ड के नोटिस को साझा किया। तीन मार्च को शुरू हुई असम बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 मार्च तक चलेगी। असम बोर्ड ने परीक्षा के आगामी दिनों में किसी भी तरह की विसंगति की रिपोर्ट करने के लिए जिला स्तरीय समितियों और एचएसएलसी परीक्षा केंद्रों से भी रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड ने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें