फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APOSS Admit Card 2023: आंध्र प्रदेश 10 वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 20 Mar 2023 01:48 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

APOSS Hall Ticket: आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल टिकट 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Admit Card 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

APOSS Hall Ticket: आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल टिकट 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी एपीओएसएस की आधिकारिक वेबसाइट apopenschool.ap.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल सोसाइटी की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल टिकट 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जिला, स्कूल और छात्र का नाम जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।

परीक्षा विवरण

आंध्र प्रदेश ओपन स्कूल इंटर और एसएससी अप्रैल 2023 परीक्षाएं तीन अप्रैल 2023 से आयोजित होने वाली हैं। परीक्षाएं दोपहर के सत्र में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। एसएससी (कक्षा 10) परीक्षा तेलुगु, उर्दू, कन्नड़, उड़िया और तमिल भाषाओं के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि इंटर (कक्षा 12) परीक्षा हिंदी, तेलुगु और उर्दू विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।


 
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apopenschool.ap.gov.in पर लॉग इन करें।
  • 'नवीनतम अपडेट' अनुभाग पर जाएं और APOSS परीक्षा हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
  • एपीओएसएस एसएससी हॉल टिकट या एपीओएसएस इंटर हॉल टिकट लिंक चुनें।
  • ड्रॉप-डाउन सूची से छात्र का जिला, स्कूल और नाम चुनें और विवरण जमा करें।
  • एपीओएसएस एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए स्प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें