फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OJEE 2023 Registrations Last Date : ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 20 Mar 2023 09:53 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OJEE 2023: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। इससे पहले परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OJEE 2023 Registration Last Date: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2023 के लिए आवेदन करने का आज यानी 20 मार्च 2023 आखिरी दिन है। परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 08 से 12 मई (15 मई, 2023 को आरक्षित दिवस के रूप में) के बीच आयोजित की जानी है। सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 20 अप्रैल से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

OJEE 2023 परीक्षा तिथि, पाली और केंद्र का विवरण एडमिट कार्ड पर दर्ज होगा। जिसे 20 अप्रैल 2023 से ओजेईई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। OJEE 2023 का आयोजन B.Pharm / MCA / M.Sc. (Comp. Sc) / MBA / Int. MBA / B. CAT / M.Tech / M.Tech (पार्ट टाइम) / M.Arch / M Plan / M.Pharm B.Tech / B.Pharm लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ओडिशा के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों ,कॉलेजों में किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर OJEE 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें