आईआईएम शिलांग के तत्कालीन निदेशक अमिताभ डे ने मीडिया को दिए साक्षात्कार ने कहा था कि संस्थान डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम को एक पूर्व राष्ट्रपति की तुलना में एक शिक्षक के रूप में अधिक देखता है। आमतौर पर आईआईएम, प्रबंधन और सामाजिक मुद्दों पर सेमिनार में आयोजित करते हैं। लेकिन चूंकि डॉ. कलाम एक वैज्ञानिक थे, इसलिए हमने राष्ट्रीय विकास के लिए विज्ञान और मानवतावाद विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एपीजे अब्दुल कलाम 27 जुलाई 2015 को आईआईएम-शिलांग के द्वितीय वर्ष के छात्रों को 'एक रहने योग्य ग्रह बनाना' विषय पर व्याख्यान देने वाले थे। डॉ कलाम ने भाषण की शुरुआम में अपने अनुभव साझा कर रहे थे, लगभग 6.30 बजे यानी भाषण शुरू होने के 15 मिनट बाद वह अचानक बेहोश हो गए। वहां मौजूद सभी विद्यार्थी, अधिकारी और स्टाफ बेहद घबरा गए। वे स्टाफ की मदद से डॉ कलाम को बेथानी अस्पताल ले गए, जहां सैन्य अस्पताल और उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान के डॉक्टरों की एक टीम ने उनका उपचार कर ठीक करने की कोशिश की। हालांकि डॉक्टर उन्हें स्वस्थ्य करने में नाकाम रहे और उन्होंने शाम 7.45 बजे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मृत्य घोषित किया।