फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP TET 2024: आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन, फटाफट कर दें अप्लाई

Sun, 18 Feb 2024 01:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP TET 2024: आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर बिना समय गवांए अपना फॉर्म भरकर जमा कर दें। एडमिट कार्ड 23 फरवरी को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
AP TET 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP TET 2024: स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश ने एपी टीईटी के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आवेदन प्रक्रिया के आज समाप्त होने के बाद 23 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आवेदन करने के लिए आज तक का समय है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाकर तुरंत अप्लाई कर दें।

विज्ञापन

23 फरवरी को आएगा एडमिट कार्ड

आवेदक कल से आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एपी टीईटी 2024) के ऑनलाइन मॉक पेपर की प्रैक्टिस कर सकेंगे। एपी टीईटी 2023 एडमिट कार्ड 23 फरवरी को जारी किया जाएगा। 

महत्वपूर्ण तिथियां

आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 27 फरवरी से 9 मार्च तक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अनंतिम उत्तर कुंजी 10 मार्च को जारी की जाएगी और एपी टीईटी परिणाम 14 मार्च में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

एपीटीईटी परीक्षा पैटर्न

छात्रों को 2 घंटे 30 मिनट में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। पेपर 1 में पांच खंड होंगे -
  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
  • भाषा 1
  • अंग्रेजी
  • गणित
  • पर्यावरण अध्ययन

स्कूली शिक्षा विभाग टीईटी के लिए दो पेपर आयोजित करेगा। पेपर I उस व्यक्ति के लिए होगा जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहता है, पेपर 2 उनके लिए होगा जो कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।

एपी टीईटी 2024 परीक्षा मान्यम और अल्लूरी सीतारमा राजू जिलों को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट पर दर्शाये गये उपलब्ध केन्द्रों में जिला एवं सत्र का चयन करना होगा। एक बार विंडो के दौरान चयन करने के बाद परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें