फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KEAM 2021: व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी और परिणाम यहां देख सकेंगे

Fri, 06 Aug 2021 03:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और वे उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in और cee-kerala.org से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
ऊना कॉलेज में भी एडमिशन के लिए छात्र पहुंच रहे हैं। यहां सभी छात्र संगठन मार्गदर्शक केंद्र लगाकर छात्रों की मदद कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद, होमियो, सिद्ध, यूनानी, कृषि, वानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन और फार्मेसी आदि श्रेणियों के शिक्षा संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले प्रवेश परीक्षा केईएएम (KEAM)  की आंसर की जल्द जारी होने वाली है। हालांकि, अभी केरल सरकार के प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय ने आंसर की जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।  

विज्ञापन


बता दें कि केरल के प्रवेश परीक्षा आयुक्त (CEE) कार्यालय की ओर से 05 अगस्त को केईएएम 2021 परीक्षा आयोजित की है। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में उचित कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की गई थी। पेपर-1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया गया था, जबकि पेपर-2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित किया गया था।

अब, प्रवेश परीक्षा आयुक्त की ओर से दोनों पेपरों के लिए केईएएम 2021 की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जो आधिकारिक वेबसाइट- cee.kerala.gov.in पर उपलब्ध होगी। जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और वे उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in और cee-kerala.org से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, परीक्षा के बाद विभिन्न कोचिंग संस्थानों ने केईएएम की उत्तर कुंजी जारी की है। इसे एक पीडीएफ के रूप में कोचिंग सेंटरों की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, उम्मीदवारों की आधिकारिक उत्तर कुंजी ही प्राप्त करना चाहिए। इसके लिए, उन्हें 2-3 दिनों तक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है।  

उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
केईएएम 2021 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा और होमपेज पर उत्तर कुंजी लिंक की तलाश करनी होगी। उत्तर कुंजी डाउनलोड करते समय, उम्मीदवारों को उस विषय और पेपर कोड की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए, जिसके लिए वे उत्तर कुंजी डाउनलोड कर रहे हैं। चूंकि केईएएम 2021 उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी, उम्मीदवार इसे डाउनलोड और सहेज सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें