AP LAWCET Counselling 2023 Phase II Schedule: आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद (APSCHE) ने आंध्र प्रदेश लॉ सीईटी (AP LAWCET) और पीजी लॉ सीईटी काउंसलिंग 2023 के दूसरे और अंतिम दौर के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। एपीएससीएचई की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 21 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। उम्मीदवार 23 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट lawcet-sche.aptonline.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, एपी लॉ सीईटी ऑनलाइन प्रमाणपत्र सत्यापन 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। परिषद ने उन उम्मीदवारों से कहा है जिन्होंने पहले चरण में भाग नहीं लिया था, वे इस चरण में अपने प्रमाणपत्र सत्यापित कर सकेंगे। छात्र 27 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच वेब विकल्पों का उपयोग कर सकेंगे। सीट आवंटन परिणाम 02 जनवरी, 2024 को घोषित किया जाएगा।
वेब काउंसलिंग पंजीकरण 21 दिसंबर 2023 से 23 दिसंबर 2023 तक
अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 22 दिसंबर, 2023 से 26 दिसंबर, 2023 तक
पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा वेब विकल्पों का चयन 27 दिसंबर, 2023 से 29 दिसंबर, 2023 तक
अभ्यर्थियों के लिए विकल्पों में परिवर्तन 30 दिसंबर 2023
सीट आवंटन 02 जनवरी 2024
03 जनवरी 2024 से 05 जनवरी 2024 तक कॉलेजों में स्व-रिपोर्टिंग और रिपोर्टिंग कर सकेंगे
आंध्र प्रदेश कॉमन लॉ प्रवेश परीक्षा 03 साल और 05 साल के एलएलबी पाठ्यक्रमों की पेशकश के लिए आयोजित की जाती है। आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय, गुंटूर एपी लॉसीईटी काउंसलिंग 2023 का आयोजन करता है। एपी लॉसीईटी राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जो एपीएससीएचई हैदराबाद की ओर से आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को एपी में राज्य विश्वविद्यालयों और उसके संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।