आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 19 अगस्त से 25 अगस्त तक इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि यह प्रवेश परीक्षा जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जेएनटीयू) काकीनाडा द्वारा आयोजित की जाएगी। बीई, बीटेक, बीएससी, बीएफएससी, बीफार्मा, फार्माडी, बीवीएससी और एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 26 जून से आवेदन कर सकते हैं।
24 जून को जारी हो सकती है अधिसूचना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एपी ईएएमसीईटी अधिसूचना 24 जून को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी एपीएससीईई की आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। प्राप्त जानकार के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 24 जून तक जारी रहेगी।