फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIBE XVI Answer Key Out: 16वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 18 तक दे सकेंगे चुनौती

Tue, 09 Nov 2021 05:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

All India Bar Examination Answer Key Out: AIBE XVI उत्तर कुंजी के साथ, परीक्षा प्रशासन निकाय ने AIBE 16 प्रश्न पत्रों के चार सेट भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को 18 नवंबर तक एआईबीई यानी ऑल इंडिया बार एग्जाम की आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। प्रश्न- पत्रों के सभी सेटों के लिए AIBE 16 उत्तर कुंजी जारी की गई है। AIBE XVI उत्तर कुंजी के साथ, परीक्षा प्रशासन निकाय ने AIBE 16 प्रश्न पत्रों के चार सेट भी जारी किए हैं। उम्मीदवारों को 18 नवंबर तक एआईबीई यानी ऑल इंडिया बार एग्जाम की आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी जाएगी। एआईबीई XVI परीक्षा को 31 अक्तूबर, 2021 को आयोजित किया गया था। एआईबीई 16 उत्तर कुंजी aibe16.allindiabarexamination.com पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : वॉक-इन-इंटरव्यू : सेंट्रल सिल्क बोर्ड भर्ती इन पदों पर कर रहा है भर्ती, यहां जानिए विवरण और प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि वे 31.10.2021 को आयोजित एआईबीई-XVI परीक्षा में सम्मिलित हुए थे तो उत्तर कुंजी को उपरोक्त लिंक से डाउनलोड कर लें। आपत्तियां, यदि कोई हो, अगले 10 दिनों के भीतर, यानी 18 नवंबर, 2021 को शाम 5:00 बजे तक, यहां aibe16.allindiabarexamination.com पर आमंत्रित की जाती हैं। उम्मीदवार ध्यान दें, इसके बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा, और उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा। आपत्तियां सही पाए जाने पर उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और फिर से अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : PGIMER Recruitment 2021: पीजीआई में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, इन पदों पर मांगे गए आवेदन

एआईबीई XVI उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण

  • एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट - aibe16.allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • अधिसूचना अनुभाग में दिए गए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • एआईबीई-16 उत्तर कुंजी की जांच करें और उस तक पहुंचें।
  • छात्र एआईबीई उत्तर कुंजी के खिलाफ भी आपत्तियां उठा सकते हैं।
  • आपत्तियां उठाने के लिए आवेदकों को प्रश्न पत्र कोड, प्रश्न संख्या और विकल्पों का चयन करना होगा।
  • वैध प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करने पर ही आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।


AIBE 16वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का सीधा लिंक

एआईबीई 16वीं परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सीधा लिंक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें