फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : बीटेक, बीफार्मा पहले-तीसरे और एमसीए तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

Thu, 17 Jun 2021 07:32 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एकेटीयू लखनऊ के द्वारा नियमित छात्रों के लिए बीटेक, बी फार्मा प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, एमसीए तृतीय सेमेस्टर, बीएचएमसीटी पांचवें सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
एकेटीयू रिजल्ट 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ यानी एकेटीयू लखनऊ के द्वारा नियमित छात्रों के लिए बीटेक, बी फार्मा प्रथम और तृतीय सेमेस्टर, एमसीए तृतीय सेमेस्टर, बीएचएमसीटी पांचवें सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://aktu.ac.in/ पर परिणाम देख सकते हैं।  

विज्ञापन


डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें संबद्ध कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा परिणामों के संबंध में संबंधित विद्यार्थियों को सूचना दे दें। 

 

विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही एकेटीयू की ओर से इस सत्र के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया था कि अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परीक्षा 20 जुलाई से 07 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। एकेटीयू ने अंतिम वर्ष के सभी विषयों के लिए अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिए हैं।

Trending Videos

ऑनलाइन परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट संभव
राज्य सरकार के विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है। इसके मुताबिक, तकनीकी शिक्षा विभाग ने तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी में छात्रों की मदद करने के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित करने सुझाव दिया गया है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
 
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा के लिए खरीदे जाएंगे नए सॉफ्टवेयर
बता दें कि विभाग ने तकनीकी विश्वविद्यालयों को जीईएम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

विद्यार्थी घर से ही दे सकेंगे परीक्षा
वहीं, उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा सचिव आलोक कुमार ने बताया था कि सॉफ्टवेयर की मदद से विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार कहीं से भी परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को नए सॉफ्टवेयर सिखाने के लिए विश्वविद्यालयों को अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट आयोजित करने के लिए भी कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें