मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्लाउड कंप्यूटिंग के विकास का सुझाव देने वाले कुछ कर्मचारियों में एक सत्या नडेला थे। उनके इस सुझाव के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने इस पर काम करना शुरू किया। जल्द ही नडेला को सर्वर और टूल्स डिवीजन का अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद उन्हें ऑनलाइन सर्विसेज डिवीजन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट बिजनेस डिवीजन का उपाध्यक्ष, बिजनेस सोल्युसंस एंड सर्च एंड एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म का कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष और अंतत: क्लाउड और एंटरप्राइज विभाग का कार्यकारी उपाध्यक्ष बनाया गया। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि उसके सबसे सफल उत्पादों में से एक ऑफिस 365 है। बता दें कि ‘अज़ूर’ (माइक्रोसॉफ्ट की अपनी क्लाउड सेवा ) को स्थापित करने में भी नडेला का अहम योगदान है। यही वजह से की उन्हें क्लाउड गुरु के नाम से भी जाना जाता है।
इसके बाद वर्ष 2014 में सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के 38 वर्षों के इतिहास में तीसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ बने। बता दें कि उनसे पहले ये पद केवल स्टीव बामर और कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स के पास था। वहीं अब 7 साल तक अपनी कड़ी मेहनत के बाद माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद संभालने जा रहे हैं। सत्य नडेला जॉन थॉम्पसन का स्थान लेंगे।