ऑनलाइन परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट संभव
राज्य सरकार के विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है। इसके मुताबिक, तकनीकी शिक्षा विभाग ने तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी में छात्रों की मदद करने के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित करने सुझाव दिया गया है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।