AILET Result 2024 Out: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2024) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर इसे चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
एनएलयू दिल्ली की तरफ से बताया गया है कि बीए-एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
बीए-एलएलबी के लिए AILET 2024 परीक्षा के लिए कुल 18,044 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 17,174 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जबकि एलएलएम के लिए 1,866 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और 1,457 ने परीक्षा दी थी।
बीए-एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 दिसंबर, 2023 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हुई। अखिल भारतीय कानून प्रवेश परीक्षा देश भर के 35 शहरों में 50 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए 123 सीटें हैं और एलएलएम पाठ्यक्रम के लिए 81 सीटें हैं। AILET 2024 ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
होमपेज पर AILET 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना AILET 2024 पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
होमपेज पर AILET 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना AILET 2024 पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें