एआईएलईटी एलएलबी तीसरी मेरिट सूची 2024 प्रोविजनल रूप में जारी की गई है। एआईएलईटी 2024 की तीसरी मेरिट सूची में एडमिट कार्ड नंबर, रैंक और श्रेणी शामिल होगी। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें सीट प्राप्त करने के लिए एआईएलईटी 2024 काउंसलिंग में भाग लेना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को उनके प्रवेश की पुष्टि के लिए 27 जनवरी तक 50,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
बता दें कि एनएलयू दिल्ली ने एआईएलईटी 2024 का परिणाम 13 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था।