फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AILET 2024: कल आएगा ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड; यहां देखें सीट मैट्रिक्स

Sun, 19 Nov 2023 02:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

AILET 2024: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी 20 नवंबर को ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। सभी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उसे नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
AILET 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AILET 2024: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली कल ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर कल से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन

AILET 2024: 20 नवंबर को आएगा एडमिट कार्ड

एनएलयू कल यानी 20 नवंबर को AILET एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।

AILET 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

सभी उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए आप नाचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -
  • AILET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • AILET 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
विज्ञापन

सीट मैट्रिक्स

AILET परीक्षा स्नातक और स्नातकोत्तर कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। पाठ्यक्रम के माध्यम से पेश किए गए एलएलएम कार्यक्रमों में सीटों की कुल संख्या 81 है। श्रेणी-वार सीट मैट्रिक्स इस प्रकार है:
श्रेणी सीटों की संख्या
सामान्य 32
अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन क्रीमी लेयर 15
अनुसूचित जाति 11
अनुसूचित जनजाति 5
ईडब्ल्यूएस 7
कश्मीरी प्रवासी 1
विदेशी नागरिक 10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें